Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

सतना के ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले में शामिल हुए राज्य मंत्री श्री पटेल

1 min read
Text Size:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल आज सतना जिले के ग्राम कठहा में ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले में शामिल हुए। राज्य मंत्री ने मेले में भारतीय चिकित्सा पद्धति पर आधारित विभिन्न स्टालों पर पहुँच कर मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। 

राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आयुष चिकित्सा पद्धति को अपना कर स्वस्थ जीवन शैली विकसित करें। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति में औषधि का शरीर पर साइड इफेक्ट नहीं है। आयुष में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये अनेक औषधियाँ हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने मेले में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से जिले में संचालित आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

198 Views
What do you think?

Leave a Reply