रिटायर्ड कर्नल ने सिखाया ध्यान और योग के महत्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – 21 जून राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में जिले के अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके लिए शासकीय तौर पर कई प्रयास किये जा रहे है। जिले के 200 गांवों में हाटफुलनेस प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मप्र जन अभियान एवं हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद के सहयोग से यह शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिले के प्रत्येक ब्लाक में हार्टफुलनेस हैदराबाद के कार्यकर्ता पूर्ण कालिक के रूप में अपनी सेवाए देने आये है। जिनके माध्यम से गांव-गांव में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को एकत्रित कर योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत आर्ची वेलफेयर सोसायटी रानी पाटीदार द्वारा जन अभियान के साथ जिला जेल खरगोन में कैदीयों को ध्यान का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में धुलिया महाराष्ट्र से पधारे रिटार्यडर कर्नल पाटील साहब ने कैदियो को ध्यान का महत्व बताते हुए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक ने ध्यान से मन पर नियंत्रण की बात कही। जेल अधिक्षक श्री मंण्डलोई ने गीत, कविता से जैल के वातावरण मधुकर सभी को आनंदित किया। ब्लाक समन्वयक मोनिका नामदेव, आर्ची वेलेफेयर सोसायटी के सदस्य शामिल रहे। योग ध्यान के बाद कैदीयों से प्रश्न उत्तर किये गये। कैदी मोहबत्त सिंह द्वारा सकारात्मकता की ओर कैसे लाया जाये। प्रश्न कर सभी को लाभाविंत किया।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!