गौवंश ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर छैगांवमाखन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खरगोन के सनावद से महाराष्ट्र के औरंगाबाद ले जा रहे गोवंश सहित तस्करों को पकड़ा। एएसआई नंदराम वासुरे ने बताया कि, इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर देशगांव के पास राजशाही ढ़ाबा है। यहां एक लोडिंग वाहन खड़ा हुआ था।

मुखबिर ने बताया कि इस वाहन में गोवंश भरा हुआ है। हमने मौके पर जाकर तलाशी ली तो 3 गायों को ठूंस-ठूंस करके भरा हुआ था। वाहन चालक से पूछताछ की तो बताया कि वह सनावद से गायों को खरीदकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें शेख इस्माईल पिता मस्तान कुरैशी (29) निवासी फातिमा मस्जिद के पास स्नेह नगर सिल्लौद औरंगाबाद तथा रोहित पिता सुखदेव जाति मराठा (23) निवासी श्रीकृष्ण नगर सिल्लौद औरंगाबाद महाराष्ट्र शामिल है। इनके विरूद्ध मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, तथा पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!