Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में हुए शामिल

1 min read
Text Size:

    राज्यपाल  मंगुभाई पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में स्पेशल ओलंपिक दल में शामिल प्रदेश के प्रतिभागियों को मशाल सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर मशाल वाहकों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन मंत्री  प्रेम सिंह पटेल, चेयरमेन स्पेशल ओलंपिक (भारत) श्रीमती मल्लिका नड्डा उपस्थित रही। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने खिलाड़ियों के बीच पहुँच कर उत्साह-वर्धन किया और उनके साथ समूह चित्र खिंचवाया।

सदस्य स्पेशल ओलंपिक (भारत)  दीपांकर बेनर्जी ने बताया कि मशाल विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए मध्यप्रदेश आई है और यहाँ से दिल्ली और फिर बर्लिन जाएगी। बर्लिन में 17 से 25 जून 2023 तक स्पेशल ओलंपिक होगा, जिसमें 175 देश के एथलीट भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक में भारतीय प्रतिनिधि दल में 300 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 225 स्पेशल खिलाड़ी और 75 प्रशिक्षक शामिल हैं।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply