गायनिक ओपीडी अभी पुरानी लेटी बटलर से ही संचालित होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ण्डवा :- श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा का लेडी बटलर मेडिकल कॉलेज के बी ब्लॉक में संचालित किया जा रहा है। परंतु गायनिक ओपीडी अभी पुराने लेडी बटलर से ही संचालित की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी गायनिक ओपीडी पुराने लेडी बटलर से संचालित होने के कारण ओपीडी एवं भर्ती पर्ची पुरानी लेडी बटलर काउंटर से ही बनाई जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि आप सभी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक पुरानी लेडी बटलर काउंटर से ओपीडी एवं भर्ती पर्ची बनवाए, इसके पश्चात शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक ओपीडी एवं भर्ती पर्ची नए भवन के ए ब्लॉक से बनवाए तथा  शासकीय अवकाश होने की स्थिति में भी ओपीडी पर्ची एवं भर्ती पर्ची नए भवन के ए ब्लॉक के काउंटर से ही बनवाएं।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!