भगवा पताकाओं के साथ महाराणा प्रताप जयंती पर अमोना में निकली शौर्य यात्रा

देवास :- भगवा पताकाओं एवं जय शिवा सरदार की.., जय महाराणा प्रताप की जय उद्घोष के साथ अमोना में भव्य शौर्य यात्रा निकली। राजपूत समाज की आन, बान, शान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकली यात्रा में राजपूत समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ इमली चौक पर गौरव परम प्रतापी  महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सर्वप्रथम यात्रा ने अमोना में नगर भ्रमण किया। जहां नगर के प्रमुख स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा अमोना से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भोपाल चौराहा पहुंची। जहां प्रमुख शोर्य यात्रा में सम्मिलित हुई।

101 Views

Leave a Reply