Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

जिला पेंचक सिलाट चैम्पियनशीप सम्पन्न, 5 जून को पचमढ़ी के लिए होंगे रवाना

1 min read
Text Size:

देवास:- उत्कृष्ट विद्यालय में जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 9वीं जिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। अभय श्रीवास ने बताया कि देवास के खिलाडिय़ों ने इसमें अपना शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग समूह में स्वर्ण पदक जीतकर जून माह में पचमढ़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भूमिका जैन, लक्ष्मी मालवीय, दिशा रेड्डी, जैनब खान, सुदर्शना शहगांवकर, नुपुर बुडानिया, निहारिका सिंह पवार, सौरभ गौतम, रोहित श्रीवास, ऋषभ जायसवाल, हर्ष जायसवाल, प्रारंजल बुडानिया, पुलकित श्रीवास का चयन हुआ है। इन खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग समूह में सैनी इवेन्टस टुंगल, सोलो, गांडा व रेघु इवेन्ट में भी स्वर्ण पदक जीता।

ये सभी खिलाड़ी 5 जून को पचमढ़ी के लिए रवाना होगा। खिलाडिय़ो की इस उपलब्धि पर अबरार अहमद शेख, संदीप जाधव, पूजा खटवा, शेहरुन निशा अंसारी, चित्रांश पुराणिक, आदि ने बधाई दी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply