प्रदेश और जिला स्तर में एमपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश एवं जिला स्तर की प्रावीण्य सूची में 9 छात्र छात्राओं ने सफलता अर्जित की । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने सभी 9 छात्र-छात्राओं अनि जैन ,दीपाली चौहान ,परी पटेल, विनीता भगवानदास, रेहान पठान,दीशा  वर्मा ,काजल चौहान ,दीपाली ,श्रुति गंगराड़े का सम्मान व अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किए इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संजीव मंडलोई, दीपक जोशी ,समाजसेवी सुनील  जैन ,सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र छात्राओं के परिजन भी उपस्थित थे

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!