Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

शिविर में बांटे नामांतरण कर खसरा नकल

1 min read
Text Size:

खरगोन :- मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के दूसरे चरण के तहत महेश्वर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी कलेक्टर भास्कर सर ने हितग्राहियों को शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर लोगों को महज एक आवेदन पर शासन की महती  योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है।

इसमें 15 विभागों की 68 योजनाओं का लाभ तत्काल अथवा बेहद कम समय में हितग्राही को मिल रहा है, जिससे उन्हें जरुरत के दस्तावेजों के लिए परेशान नही होना पड़ता। शिविर के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने नामांतरण उपरांत खसरा नकल भी हितग्राहियों को वितरित कि। खसरा नकल पाने हितग्राहियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से राजस्व के काम बेहद आसान हो गए है, नामांतरण, बंटवारा, जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने जैसे काम आसानी से हो रहे है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply