Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

कलेक्टर ने एफपीओ योजना प्रचार-प्रसार के लिए रथ किया रवाना

1 min read
Text Size:

खरगोन:- कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने  कृषि उत्पादन संगठनों (एफपीओ) के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने नाबार्ड व कृषि विकास विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मिर्च और मक्का आधारित उद्योगों की संभावनाएं है, इसकी स्थापना के लिए किसानों को एफपीओ से जोडऩे के निर्देश दिए। नाबार्ड प्रबंधक विजेंद्र पाटील ने बताया कि भारत सरकार के सेंटर सेक्टर स्कीम के तहत 10 हजार किसान उत्पादक कंपनी गठन और संवर्धन प्रोग्राम अंतर्गत संपूर्ण भारत में एफपीओ बनाये जा रहे हैं।

जिले में नाबार्ड और कृषि विकास संस्था के मार्गदर्शन से सेगांव में निमाडफ़्रेश एफपीओ, भगवानपुरा में कृषकसेवा एफपीओ और गोगावां में फार्मट्रस्ट एफपीओ किसान उत्पादक कंपनी का गठन किया गया हैं। इन तीनों कंपनियों के चयनित गांवो में एफपीओ के प्रचार- प्रसार के लिए नाबार्ड और कृषि विकास संस्था द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे काफी किसान केंद्र सरकार की योजना से आसानी से जुड़ें सकेंगे। इस अवसर पर एसडीएम एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply