Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

यदि जीवन में कुछ मांगना ही है तो अपने गुरु से मांगों

2 min read
Text Size:

खंडवा- व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है बिना गुरू के ज्ञान कहां, अर्थात सच्चे गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं होता है। दुनिया में हम कोई भी चीज बिना सच्चे गुरु के नहीं सीख सकते हैं। यदि जीवन में कुछ मांगना ही है तो अपने गुरु से मांगे। मन से मानी हुई हर मुराद अवश्य पूरी होगी। यह बात सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम प्रमुख बाबा माधवदास उदासी द्वारा सदगुरु बाबा बोदाराम साहिब के तीन दिवसीय जन्मोत्सव के समाप्ति अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीष वचनों के माध्यम से कहीं।

बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि दोपहर 2 बजे अखंड पाठ साहिब समाप्ति के बाद भोग डाला गया। तत्पश्चात प्रसादी वितरण की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर युवा सिंधी पंचायत पदाधिकारी सदस्यों द्वारा शाल श्रीफल से स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया। वहीं रात्रि 9 बजे से कोटा राजस्थान की सुप्रसिद्ध लख्मीचंद म्यूजिकल पार्टी के कलाकारों द्वारा अनेक संगीतमय भक्ति गीतों एवं भजनों पर उपस्थित श्रद्धालुजन जमकर झूमे।

रात्रि 12 बजे रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य विशाल केक काटकर स्वामी बाबा बोदाराम साहिब का 110 वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी, नानकराम चंदवानी, मोहन दीवान, डा. दिलीप हिंदुजा, नारायणदास चावला, विष्णु चंदवानी, जेठानंद हरचंदानी, राजू जेठवानी, साधु लखानी, प्रदीप कोटवानी, गोवर्धनदास गोलानी, धनश्याम वाधवा, रोहित आरतवानी, हरीश मलानी, अजय गेलानी, राजू सबनानी, संतोष मोटवानी, विशाल जेठवानी, निर्मल मंगवानी, विक्रम सहजवानी, किशोर मंगवानी, मनोहरलाल सबनानी, जितेंद्र मंगवानी, नीरज फतवानी, माता बहनों आदि सहित देश-परदेश एवं आसपास के नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

291 Views
What do you think?

Leave a Reply