चार बार मंत्री रहे सखाराम पटेल के भतीजे का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पूर्व केबिनेट मंत्री सखाराम पटेल के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक जमाने में सखाराम पटेल की राजनीति चरम पर थी। वे चार बार केबिनेट मंत्री रहे हैं। कारण अज्ञात है। पैत्रक गांव के पास जंगल में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। परिवार वाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति क्लियर हो सकेगी।
घटना जावर थानाक्षेत्र के ग्राम उंडेल रैय्यत की है। मृतक अशोक पटेल का शव  सुबह जंगल में मिला। वन विभाग के अफसरों ने पेड़ पर फांसी लटकने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पंचनामा बनाकर पीएम कराया।

मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अशोक पटेल की गुमशुदगी 17 मई को उनके बेटे लोकेश पटेल ने दर्ज कराई थी। बताया था कि वे उस दिन खेत में जाने का बोलकर गए थे। 8 दिन बाद शव मिला है।
ग्राम उंडेल मालगुजारों का गांव है। मृतक अशोक पटेल भी मालगुजार परिवार के हैं। जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष के लगभग थी। वे गांव के सरपंच रह चुके हैं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े थे। उनका गांव हरसूद-खंडवा

विधानसभा की बार्डर पर है। उंडेल गांव हरसूद विधानसभा में आता है। परिवार वालों का कहना है कि, वे न तनाव में थे, ना ही किसी से कोई विवाद था। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारण अज्ञात है।

165 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!