Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

देवास- दिल्ली में जंतर मंतर पर विगत 25 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवान अपनी अस्मिता, आत्म सम्मान की रक्षा और अपराधी को दण्ड दिलाने की मांग को लेकर बेतहाशा गर्मी एवं लू में धरने पर बैठी हुई है और कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। शीघ्र कार्यवाही को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवास इकाई ने जिला संयोजक कैलाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महिला पहलवान लम्बे समय से भारतीय कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह हाथों यौन प्रताडऩा झेल रही है।

इसके पूर्व भी वे जनवरी माह में अध्यक्ष के विरूद्ध यौन शोषण के आरोप में दाण्डिक प्रकरण दर्ज कराने, गिरफ्तार किए जाने तथा संघ अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को लेकर धरना दे चुकी है। उस समय सरकार ने जांच समिति का गठन कर जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था, परंतु पीड़ित पहलवानों ने बताया कि उक्त समिति ने अपराधी का ही पक्ष लिया। साथ ही यौन प्रताडऩा के सबूत मांगे जिन्हें प्रस्तुत करना पीड़ित पक्ष के लिए असंभव है। समिति सदस्यों ने मामले को रफा दफा करने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि ब्रजभूषण शरण सिंह भाजपा का वरिष्ठ सांसद होने के साथ बाहुबली धनपति राजनेता है। जिसके विरुद्ध गंभीर अपराधों में 38 मुकदमे लंबित है। परंतु भय के कारण कोई गवाही देने नही आता। पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि केन्द्र सरकार भारतीय कुश्ती को भंग कर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विभिन्न अपराधों के लिए प्रथम सूचना रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर दर्ज की गई। लेकिन आज तक गिरफ्तार नही किया गया। जबकि पास्को जैसे गंभीर अपराध के लिए अपराधी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply