Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं आंगनबाडिय़ों में बच्चों की ऊंचाई एवं माप अभियान का किया निरीक्षण

2 min read
Text Size:

कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस ने बुधवार को जिले के ग्राम नीमपानी, आमगोहान, चिखलीकलां का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का निरीक्षण किया। साथ ही आंगनबाडिय़ों में संचालित किए जा रहे बच्चों की ऊंचाई एवं माप लेने के अभियान का भी अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  अभिलाष मिश्रा एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर  राकेश कुमार डामोर भी उनके साथ थे।
ग्राम नीमपानी में आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान वहां बच्चों की ऊंचाई एवं माप लेने की व्यवस्था देखी। साथ ही बच्चों को पोषण आहार वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। पोषण आहार का मैन्यू आंगनबाड़ी के बाहर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी भवन के वेंटीलेटर एवं फाटक की मरम्मत कराने के लिए भी निर्देश दिए। यहां उन्होंने वन विभाग अंतर्गत किए जा रहे तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य का भी निरीक्षण किया।

 ग्राम हांडीपानी में पेसा एक्ट के तहत गठित वनोपज समिति द्वारा किए जा रहे तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया।

ग्राम चिखलीकलां में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की एवं उनकी समस्याएं सुनीं। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। ग्राम में नल-जल योजना चालू नहीं होने एवं पाइप फूटने की शिकायत मिलने पर जांच कराने के निर्देश दिए। ग्राम कोटवार की सेवाभूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रामकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।
इसी तरह आमागोहान में आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान बच्चों की ऊंचाई एवं माप लेने के अभियान का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी भवन के दरवाजे की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए

91 Views
What do you think?

Leave a Reply