Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

इंदौर-देवास बाईपास पर डम्पर की टक्कर से चार की मौत

2 min read
Text Size:

देवास-  सुबह इंदौर-भोपाल बाईपास पर एक डंपर ने डिवाइडर क्रॉस करते हुए लोडिंग ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो सवार मां और दो बेटे भी शामिल हैं। डंपर के क्लीनर धर्मेंद्र की भी मौत हुई है। सागर निवासी रानी, उनके दो बच्चे ऋतिक (2) और अंशू (3) ऑटो में सवार थे।

रानी का पति सूरज और रायसेन निवासी ऑटो ड्राइवर बब्लू गंभीर घायल है। हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

नाहर दरवाजा थाना प्रभारी आरसी कलथिया ने बताया कि गश्त के दौरान डायल 100 को हादसे की सूचना मिली थी। डंपर शंकरगढ़ की तरफ से आ रहा था। घटनास्थल पर पहुंचकर पहले घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से वाहनों को सीधा किया। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

रायसेन निवासी लोडिंग ऑटो के ड्राइवर बबलू ने बताया कि भोपाल से इंदौर जा रहे थे। ऑटो में दोनों पति-पत्नी, उनके दो बच्चे सवार थे। परिवार को भोपाल के शिवनगर से ऑटो में बैठाया था। हम रात 10 बजे निकले थे। डंपर डिवाइडर को पार करके सामने से आ गया और टक्कर मार दी। ऑटो और डंपर पलट गए।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply