Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अंतर्गत 29 यात्री मथुरा-वृंदावन रवाना

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत मथुरा-वृंदावन तीर्थदर्शन हेतु बुधवार को जिले से 29 यात्रियों को रवाना किया गया। यह यात्री  भोपाल से हवाई जहाज के माध्यम से मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे एवं वहां तीर्थ दर्शन करेंगे।

सांसद  डीडी उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजा पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हंसलाल धुर्वे सहित कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत  अभिलाष मिश्रा ने इन यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को फूलमालाएं पहनाईं एवं श्रीफल प्रदान किए। भोपाल तक बस वाहन से रवाना हुए इन यात्रियों को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी भी दिखाई। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply