मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना शिविर में 146 बच्चों का परीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- म.प्र. शासन द्वारा जनसेवा अभियान के तहत् कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में  मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं 4 डी से चिन्हित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय खंडवा में किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने बताया कि आर.बी.एस.के. अंतर्गत आयोजित शिविर में कार्डियोलॉजी के 70, नेत्ररोग के 14, नाक कान गला के 30, ऑडियोलॉजी के 12, हड्डी रोग के 20 बच्चों का जांच परीक्षण किया गया। शिविर में कार्डियोलॉजी के 33, नेत्ररोग के 9, ऑडियोलॉजी के 2, हड्डी रोग के 2, कटे होट फटे तालु रोग के 7 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है।

शिविर में जांच परीक्षण अरविन्दों मेडिकल कॉलेज इन्दौर के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. ध्रुव कोशिक, डॉ. शान, डॉ. चन्दन राणा, डॉ. दुर्गेश तिवारी, डॉ. श्रेया महानाईक के द्वारा किया गया।

218 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!