हापला-दीपला सिंचाई योजना को मिली मंजूरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा –  विधानसभा में शहर के साथ ही क्षेत्र के गांव-गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधानसभा के हापला दीपला ग्रामीण किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई योजना की मांग को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से खंडवा विधानसभा के ग्राम हापला दीपला में सिंचाई परियोजना के लिए मांग की गई थी

। जिसके लिए जल संसाधन मंत्री द्वारा हापला दीपला बैराज सिंचाई योजना की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। लगभग 3 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत करते हुए जल संसाधन मंत्री द्वारा विधायक वर्मा को अवगत कराते हुए उक्त कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए आश्वस्त किया है। इस सिंचाई परियोजना से लगभग 182 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी जिसमें खंडवा विधानसभा के सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे।

विधायक देवेंद्र वर्मा के अथक प्रयासों से करोड़ों रुपए की सिहाड़ा जावर उद्वहन सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है। जिसके पूर्ण हो जाने से 50 से अधिक गांवों में नर्मदा का जल खेतों में पहुंचेगा जिसे किसान लाभान्वित होंगे। विधानसभा की इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीण, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं विधायक वर्मा का आभार व्यक्त किया है।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!