चारखेड़ा में पशु एम्बुलेंस के शुभारंभ पर बोले मंत्री शाह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के लोगों को पशु एंबुलेंस सेवा की सौगात दी है। अब घर बैठे पशुओं का इलाज संभव हो सकेगा। ये एंबुलेंस सेवा विशेष नंबर पर कॉल करने पर घर बैठे इलाज की सुविधा मुहैया कराएगी। अब पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को परेशान होने की जरुरत नहीं है न ही पशुओं को अस्पताल ले जाने की जरुरत है। अब घर बैठे ही टोल फ्री नंबर 1962 लगाते ही घर पर ही पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस आएगी। यह बात हरसूद विधानसभा के विधायक व मध्यप्रदेश शासन में वनमंत्री डा. कुंवर विजय शाह ने चारखेड़ा में पशु एंबुलेंस का शुभारंभ करते हुए कही। वनमंत्री  शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं के लिए इलाज के लिए 406 एंबुलेंस की सौगात दी गई है। इन एंबुलेंस में सभी सुविधाएं हैं।

इसमें एक पशु चिकित्सक, पैरावेट, सहायक संचालक मौजूद रहेंगे। पशुओं के बीमार होने पर पशु पालकों को बस टोल फ्री नंबर 1962 लगाने की जरुरत है और एंबुलेंस उनके घर पहुंच जाएगी। पिछले चुनाव में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी किया था, तब यह कहा था कि हम गौ माता के लिए एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करेंगे। हमारी सरकार ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश में 406 एंबुलेंस की व्यवस्था की है। हर ब्लॉक में एक एंबुलेंस रहेगी। गौशाला से फोन आएगा तो एंबुलेंस पहुंचेगी यदि गौ पालक के घर से फोन आता है तो उसके दरवाजे पर तत्काल एंबुलेंस पहुंच जाएगी।

इस अवसर श्री शाह ने ने ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर वनमंत्री कुंवर विजय शाह के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, संतोष सिटोके, कमल खंडेलवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अशोक मीणा, गुलाब सोनी तथा भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारीगण मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!