स्वामी बोदाराम साहिब जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- सिंधी कॉलोनी स्थित बालक धाम में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की 110 वीं जयंती महोत्सव के रूप में 21 से 23 मई तक बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक संतों की उपस्थिति में तीनों ही दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि 3 दिवसीय जयंती महोत्सव का आगाज रविवार 21 मई प्रात: 10 से 12 बजे तक भजन कीर्तन एवं पूजन आरती अरदास पश्चात होगा। वहीं 11 बजे अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। तत्पश्चात ध्वज वंदना होगी।

इसी दिन शाम 4 बजे बाबा साहिब की मूर्ति शोभायात्रा एवं लाल साईं का बेहराणा साहब का विशाल चल समारोह देश विदेश से पधारे शिष्यों एवं संत महात्माओं की उपस्थिति में सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से सिंध की दूलह शहनाई मधुर सुर लहरियों के साथ निकाला जाएगा। शोभायात्रा समाप्ति पश्चात मूर्ति की स्थापना आयोजन स्थल पर की जाएगी।
सोमवार 22 मई को प्रात: 8 से 9.30 बजे तक आशादीवार, आरती, अरदास एवं प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक हवन यज्ञ संपन्न होगा।

मुख्य आयोजन अंतिम दिन मंगलवार 23 मई को प्रात: 9 बजे से आशादीवार, आरती, अरदास एवं दोपहर 1 बजे अखंड पाठ साहिब पर भोग पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजित होगा। जयंती महोत्सव के दौरान तीनों ही रात 9 बजे से कोटा राजस्थान की सुप्रसिद्ध लख्मीचंद म्यूजिकल पार्टी, कटनी के भजन गायक राजेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी एवं सिंधी समाज के महंत स्वामी अर्जुनदास उदासी उल्हासनगर, स्वामी जयरामदास उदासी, मैहर आदि सहित अनेक रूहानी संतों-महंतों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी जाएगी। बाबा बोदाराम एकता मंडल के समस्त सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी जनता से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!