Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज

1 min read
Text Size:

खंडवा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार देश भर में उन्हें याद किया जाएगा। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में   गांधी भवन हॉल में स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

इसके पश्चात समस्त कांग्रेसजन द्वारा नगर निगम चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीष मिश्रा ने समस्त कांग्रेसजन से पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply