27 मई को होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- हिन्दू उत्सव समिति एवं महाराणा प्रताप सेना द्वारा प्रतिवर्षानुसार महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। समिति के धर्मेंद्र सिंह बैस एवं विशाल रघुवंशी (चिंटू) ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती 22 मई को है। किंतु कुछ कारणवश यह प्रतियोगिता 27 मई को होगी।

संवरक्षक विधायक गायत्रीराजे पवार एवं संयोजक ठाकुर राजेन्द्र सिंह बैस के मार्गदर्शन में हल्दीघाटी युद्ध में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता तुलजा विहार के पीछे मक्सी-भोपाल बायपास पर 27 मई को शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मोमेंटो एवं नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी पटलावदा सरपंच विरेन्द्र सिंह ठाकुर वीरू ने दी

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!