मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने कहा बजरंगबली ने लंका का दहन किया
नसरूल्लागंज। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद शनिवार को कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली एतिहासिक जीत से मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल गई। लंबे समय बाद सत्ता पर काबिज होने की खुशी कार्यकर्ताओं ने नगर के दुर्गा मंदिर चौराहे पर एकत्रित होकर मनाई। आगामी नवम्बर माह में मप्र में विधानसभा चुनाव होना हैं। कर्नाटक की इस जीत ने कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश भर दिया हैं। जिसका नजारा नगर की सडक़ों पर भी देखने को मिला। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे बजरंगबली ने लंका का दहन निरूपित किया हैं। उल्लेखनीय हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा कर्नाटक के लगभग 8 जिलो से होकर गुजरी थी। जिसमें कांग्रेस ने अधिकांश सीटो पर विजय हासिल की।
जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस नेता महेश राजपूत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। जनता असली और नकली का फर्क समझ चुकी हैं। कांग्रेस की विजय का अभियान शुरु हो चुका हैं और मध्यप्रदेश में भी विजयी आगाज होगा।
भाजपा के धर्म के एजेंडे को जनता ने नकारा

सीहोर जिले के ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता द्वारका जाट ने कहा कि भाजपा के धर्म के एजेंडे को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और धार्मिक उन्माद से देश और प्रदेश की जनता ऊब गई है। अब कर्नाटक में कांग्रेस विकास कार्य की योजना बनाएगी।
बजरंगबली ने लंका का दहन किया

जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि धर्म , सम्प्रदाय और जातिवाद की राजनीति करने वालो को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है।बजरंगबली ने नकली धर्म के ठेकेदारों की लंका का दहन कर साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश दिया है।
अब मध्यप्रदेश में होगा विजयी आगाज

पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस भेरूंदा संजीव अग्रवाल ( टिन्नी ) ने कहा कि कर्नाटक की जागरूक जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन,मंहगाई ,बेरोजगारी के खिलाफ वोट दिया। नफऱत को हराकर मोहब्बत अमन एवं चैन का संदेश दिया। ।हिमाचल, कर्नाटक के बाद अब मध्यप्रदेश मै कांग्रेस अपना विजयी अभियान जारी रखेगी।
जनता ने सच को वोट दिया

कांग्रेस नेता अशोक भाटी ने कहा कि जनता ने सच का साथ देते हुए वोट किया। वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में इंदिरा की कांग्रेस दिखाई देगी। मध्यप्रदेश में भी जनता अब बदलाव के मूड में हैं।
कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

कांग्रेस नेत्री ममता कीर ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। इस जीत ने बता दिया कि जनता झूठे वादो से ऊब चुकी हैं। यह बदलाव अब पूरे देश में होगा
Views Today: 2
Total Views: 142

