बोर खनन में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नसरूल्लागंज। नगर परिषद के द्वारा विभिन्न वार्डो में कराए जा रहे बोर खनन के कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने को लेकर पार्षदों के द्वारा एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा। इस संबंध में नपा उपाध्यक्ष प्रतिभा रितेश मकवाना ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डो में नवीन ट्यूवबेल खनन का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें गुणवत्ता विहीन केसिंग पाईप का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वार्डो में बोर खनन का कार्य पर्याप्त गहराई में न किया जाकर बिना पानी निकले ही पाईप डाल दिए गए। जिससे निकाय को आर्थिक क्षति होगी। पार्षदों ने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपकर कहा है कि वार्डो में जितने भी निर्माण कार्य किए जा रहे है। उसमें जब तक वार्ड का पार्षद संतुष्ट न हो तब तक संबंधित ठेकेदार को भुगतान न किया जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस के दौरान मंच से ही कहा था कि संपूर्ण परिषद के पार्षद निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे और यदि ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण किया जाता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि कोई भी ठेकेदार यदि घटिया निर्माण करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर होगी।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!