Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

बेहतर शिक्षा एक बेहतर समाज का निर्माण करती है : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

1 min read
Text Size:

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के फोर्ट रोड स्थित कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समर केम्प के समापन पर कहा कि शिक्षा हमें बेहतर इंसान बनाती है, जिसकी बदौलत हम समाज में बेहतर माहौल बनाने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। साथ ही अपने शहर और माँ-बाप का नाम रोशन करते हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आज ग्वालियर विधानसभा में 2 सीएम राइज स्कूल हैं। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रा को 3100 रूपये और अन्य विजेता छात्राओं को 2100 रूपये पुरस्कार दिया। उन्होंने घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडियट में 90 प्रतिशत अंक लाने पर पुरस्कार राशि और प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा। मंत्री श्री तोमर ने कहा ग्वालियर विधानसभा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आगामी माह में किया जायेगा।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply