कर्नाटक झांकी मध्यप्रदेश बाकी- अमित जयसवाल

 

आठनेर मुख्य बस स्टैंड पर आज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में हुई अपार जीत को लेकर भारी आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि अध्यक्ष रहे अमित जयसवाल ने कहा कि कर्नाटक झांकी है मध्य प्रदेश बाकी है आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार जाएगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी इस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए एवं मिठाईयां बांटी इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि तरुण मानकर राजू पठान रियाज काजी रवि जितेंद्र तेल कार रवि अडलक संजय जीतपुरे अल्ताफ पठान उमेश लहर पूरे सलामकाजीसहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर भारी आतिशबाजी कर जीत का जोरदार जश्न मनाया

136 Views

Leave a Reply