Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

श्री राम शिव महापुराण कथा में पहुंचे बैतूल विधायक निलय डागा

2 min read
Text Size:

 

 आठनेर मुकेश सोनी नगर से 15 किलोमीटर दूर हिडली ग्राम में श्री राम शिव महापुराण कथा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया गया है यह कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ हो गया है इस दिन भव्य कलश यात्रा वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को सभी हिडलीग्राम के ग्राम देवताओं को इस कथा को सफल बनाने हेतु स्वामी श्री जगदगुरू धीरेंद्रचार्यजी महाराज चित्रकूट धाम द्वारा उनका आवाहन कर कथा को सफल बनाने हेतु सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष शक्तियों का आह्वान कर विधिवत श्री राम शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया इसी के चलते 25 अप्रैल दिन मंगलवार को बैतूल विधायक निलय विनोद कुमार डागा ने हिडलीपहुंचकर श्री राम शिव महापुराण कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर स्वामी श्री जगदगुरू धीरेंद्रचार्यजी महाराज से सौजन्य भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया इस संबंध में हिडली ग्राम के शिवदयाल लोखंडे गणेश टेक पूरे टीकाराम जीतपुरे मोरड गणेश आजाद गेहूबारसा शंकर सेठ आठनेर प्रमोद आर्य पम्मू सुखनंदन कसरोदे रविंद्र लोखंडे संजय लोखंडे आदि सभी हिडलीग्राम वासियों ने बैतूल विधायक का स्वागत कर सभी ने कथा स्थल उन्हें ले गए एवं जगतगुरु स्वामी धीरेंद्र चार्य महाराज से भेंट करा कर परिचय करवाया एवं विधायक ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया इस संबंध में डागा ने कहा कि जगतगुरु का हमारे ग्राम में आना हमारे जिले को गौरवान्वित करता है जगतगुरु के इस भूमि पर चरण पड़ते ही है भूमि पावन हो गई है ऐसे जगतगुरु का सभी ने आशीर्वाद लेना चाहिए एवं जिले की जनता ने हिडलीपहुच कर महाराज श्री से आशीर्वाद लेकर अपना जीवन धन्य करना चाहिए श्री डागा ने इस अवसर पर कहा कि यह विधि का विधान है कि हमारे बीच हमारे साधु संत जगत गुरु शंकराचार्य आदि सभी हमें अच्छे एवं सच्चे मार्ग पर चलना सिखाते हैं यही हमारे लिए उनका सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है हमें उनके बताए रास्तों पर हमेशा चलना चाहिए इस अवसर पर शिवदयाल लोखंडे एवं गणेश टेक पूरे द्वारा डागा से अनुरोध कर श्री राम शिव पुराण कथा सुनने का आग्रह किया गया आम जनों के बीच बैठकर श्री राम शिव कथा महापुराण का श्रवण भी किया

94 Views
What do you think?

Leave a Reply