Skip to content
Friday, 16 October 2026
खंडवा

छैगांवमाखन पुलिस ने गौवंश से भरे तीन वाहन पकड़े

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। वाहनों में भरकर इंदौर की तरफ से मुंबई जिंदा गौवंश तस्करी हो रहा है। लाखों रुपए का धंधा रोज किया जा रहा है। खुलेआम इंदौर-इच्छापुर रोड से तस्करी हो रही है। कई थाने और जिले पड़ते हैं। सबको पता है, कोई कार्रवाई नहीं करता। छैगांवमाखन पुलिस ने इस मामले में तीन बड़ी कार्रवाई की। तीन वाहनों में ठूंसकर भरे केड़ों व लोगों को बरामद किया। करीब 12 लाख रुपए के केड़े व वाहन जब्त किये हैं।

खंडवा जिला लगते ही धनगांव थाना, देशगांव चौकी, छैगांव थाना, पंधाना (डुल्हार) थाना, कुमठी से नेपा तक पुलिस तैनात रहती है। ये घटना तो इत्फ ाक है। करीब 100 वाहन रोज गौवंश भरकर निकल रहे हैं। एसपी को इस मामले में रोक लगाई जानी चाहिए। छैगांव की ये घटनाएं उदाहरण हैं। कुछ पुलिसवाले भी इनका पीछा करने के लिए थानों के सामने मोटरसाइकिल तैनात कर इनकी राह देखते नजर आते हैं।

पुलिस ने पहली कार्रवाई में एजाज अहमद पिता कलीमउल्लाह अंसारी जाति मोमिन उम्र 48 साल बुरहानपुर को पकड़ा। पुराने थाने के सामने ग्राम छैगांवमाखन में इन्हें रोका। आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो पीकअप एमपी 09 जीई.9056 में 03 केड़े ढुंस ढुंस कर वध हेतु महाराष्ट्र ले जा रहा था। कुल कीमत 437000 विधिवत पंचानो के समक्ष जप्त किये गये। गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किये गये ।

इसी तरह हेमन्त उर्फ शेरू पिता सुंदरलाल कुशवाह उम्र 25 साल जाति काठी निवासी ग्राम वार्ड नं. 03 ग्राम चिंचाला बुरहानपुर को भी पुराने थाने के सामने छैगांवमाखन में पकड़ा। आरोपी अपने वाहन एक टाटा छोटा हाथी वाहन एमपी 68 ए 0233 में 03 केड़े महाराष्ट्र ले जा रहा था। कुल कीमती 2 लाख 30 हजार रूपये को गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया।

इसके अलावा दिलीप पिता रमेश जाति तम्बोली उम्र 37 साल निवासी राजपुरा वार्ड नं. 35 कोतवाली जिला बुरहानपुर को भी टाटा छोटा हाथी वाहन में 03 केड़े ढुंस ढुंस कर वध हेतु महाराष्ट्र ले जाते पकड़ा। इनकी कुल कीमत 1 लाख 95 हजार रूपये के गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया।

 

101 Views
What do you think?

Leave a Reply