Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ब्राह्मïण समाज ने निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खंडवा। ब्राह्मïण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्रह्मïोत्सव के रूप में मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज एवं विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा रविवार को भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा शहर में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। समाज द्वारा ब्रह्मïोत्सव तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। शनिवार को जहां ब्राह्मïण समाज द्वारा रामेश्वर कुंड आम्रकुंज पर भगवान परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव पर पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना व हवन किया गया वहीं ब्रह्मïोत्सव अंतिम दिन रविवार शाम भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी चौक से शुरू हुई यात्रा में भगवान परशुरामजी एवं हनुमानजी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महिलाएं पीले एवं पुरुष सफेद वस्त्र पहन शामिल हुए। शोभायात्रा में ओरछा सतवास से आए संतलाल जी महाराज बग्गी में विराजमान थे। वहीं समाज के युवा व मातृशक्ति भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शिवाजी चौक से निकली यात्रा का शेर चौराहा, नगर निगम, घंटाघर, बांबे बाजार, केवलराम, दूधगली सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, पार्वतीबाई, तीन पुलिया आदि स्थानों कई सामाजिक, राजनैतिक व समाजसेवी संगठनों ने मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा बड़ाबम स्थित नार्मदीय समाज धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विशेष अतिथि पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र महंत, विशेष अतिथि राष्ट्रकवि एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार रमेश शर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु दुबे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply