परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दत्त मंदिर में ब्राह्मण समाज ने की पूजा अर्चना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नगर में 29 अप्रैल को वाहन रैली व 30 अप्रैल को निकलेगा चल समारोह…

विकास पवार बड़वाह – अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव विप्र समाज ने विशेष पूजन अर्चन व हवन कर मनाया। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में नागेश्वर मंदिर स्थित दत्त मंदिर में भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 9 बजे नगर के वेदपाठी पंडितो द्वारा भगवान परशुराम जी का विशेष पुजन अर्चन एवं हवन किया गया। जिसमे सभी समाजजनो ने सम्मिलित होकर हवन में आहुतिया अर्पित की। जिसके बाद दोपहर 12 बजे महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या, महिला मंडल अध्यक्ष शीतल सोहनी, युवा वाहिनी अध्यक्ष रोहित डालुका, दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष दीपमाला शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष एवं युवा व युवतियां उपस्थित रही।

नो दिवस यह होंगे आयोजन—–

इस दौरान अध्यक्ष श्री पंड्या ने बताया की परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में होने वाले 9 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 22 अप्रैल परशुराम जन्मोत्सव से हो चुकी है। इसके बाद कल 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रतिदिन प्रभात फेरी समाजजनों द्वारा निकाली जाएगी। 26 अप्रैल को नर्मदा रोड स्थित निजी स्कूल में समाजजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 27 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्यों द्वारा भजन, गीत आदि का कार्यक्रम रखा गया है। 29 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी द्वारा शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर से पूरे शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। 30 अप्रैल को शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं एवं विप्र विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।जिसके बाद मंदिर परिसर से शाम 5 बजे चल समारोह भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के रूप में निकलेगा । जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर विवेकानंद विद्या विहार स्कूल पहुंचेगा। जहा 9 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का समापन होगा।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!