भारी आंधी तूफान के साथ एवं गरज बरस के साथ बरसा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 आठनेर मुकेश सोनी

आज नगर में लगभग 5:30 से आंधी तूफान के साथ भारी बरसात हुई जिसमें साप्ताहिक बाजार होने से आठनेर शहर में लगे साप्ताहिक बाजार में कई व्यापारियों के पाल पर्दे हवा ने उड़ा दिए एवं कई व्यापारियों के पाल हवा से फट गए इस संबंध में कई व्यापारियों ने बताया कि लगातार मौसम खराब होने एवं बेमौसम भारी बरसात होने से हमारी दुकानों में बरसात का पानी जो रोटो से एवं गलियों से बहता है वह दुकान में घुस गया जिससे हमारी दुकानों में भारी नुकसान हो गया है इस संबंध में लहसुन अदरक बेचने वाले संजय संजू ने बताया कि रोड का पानी दुकान में घुसने से लहसुन पूरीतरह से गीला हो गया है एवं लहसुन पूरी तरह से खराब हो चुका है वहीं सब्जी विक्रेता दीपक राजकुमार आदि जनों ने बताया कि दुकान रोड पर लगती है जिससे रोडो का पानी दुकान में आने से टमाटर गोभी भट्टे इत्यादि पूर्ण रूप से पानी दुकान में घुसने से खराब हो गए हैं जिससे हमें भारी नुकसान हुआ है ज्ञात रहेगी बेमौसम हो रही बारिश से सभी लोग बहुत परेशान हो गए हैं किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश होने से हमारे खेतों में पड़ा मवेशियों का चारा भूसा पूर्ण रूप से गिला हो चुका है जिससे हमें जानवरों को खिलाने के लिए चारा एवं भुसे की बहुत जरूरत है परंतु गीला होने से वह खराब हो जाएगा अचानक खराब हुए मौसम से अफरा-तफरी एवं बाजार में पूर्ण रूप से बंद जैसी स्थिति हो गई थी लगभग एक घंटा पूर्ण रूप से बाजार पानी के कारण बन रहा पानी खुलने के बाद कई ग्राहकों ने औने पौने दामों में अपनी सब्जी बेचकर वह घर चले गए

125 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!