गांजे के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद- नगर में गांजे का व्यापार आम बात है अनेक व्यक्ति इस व्यापार में जुड़े हैं सेमरी में चाय की दुकानों पर चिलम खींचते गंजेड़ी देखे जा सकते हैं जिन्हें गांजा बेचने वाले लोग खुद भी चलते फिरते गांजे की पुडिया बेच देते हैं। नाबालिक से लेकर बुजुर्ग सार्वजनिक स्थानों पर चिलम के कश लगाने से डरते नहीं है।

बुधवार को नगर स्थित राधिका गैस एजेंसी के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति से गांजा पकड़ा है। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया के मुताबिक नगर के मेन रोड पर राधिका गैस एजेंसी के सामने जगदीश पिता हल्के प्रसाद दुबे 43 साल निवासी कुशवाह मोहल्ला से 875 ग्राम गांजा जप्त किया है। व्यक्ति गांजा बेचने की नियत से खड़ा था पुलिस को देखकर भागने लगा तभी घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया आरोपी गैस एजेंसी के सामने थेली में गांजा लेकर खड़ा था। बरामद किए गए 875 ग्राम गांजा की कीमत ₹8000 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ 273/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी श्री भदौरिया के साथ आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक दीपक पाराशर शामिल थे।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!