Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

ऑनलाइन आयुष चिकित्सकों से परामर्श के लिये आयुष क्योर एप

2 min read
Text Size:

प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिये आयुष क्योर एप वैद्य आपके द्वार का उपयोग किया जा रहा है। इस एप से विषय-विशेषज्ञों की सेवाएँ रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुष विभाग के इस एप को 60 हजार व्यक्तियों द्वारा अपलोड किया जा चुका है। अब तक करीब 30 हजार रोगियों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। जिलों में उद्यानिकी विभाग के सहयोग से करीब 75 हजार परिवार को औषधीय पौधे वितरित किये गये हैं।

योग से निरोग कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड संक्रमण काल के दौरान 23 अप्रैल 2021 को योग से निरोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। यह कार्यक्रम आयुष, स्कूल शिक्षा विभाग और इण्डियन योग एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये लाभार्थियों को ऑनलाइन योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।

योग अनुसंधान परिषद की इकाई का संचालन

भोपाल के आयुष परिसर स्थित शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय में सेंट्रल कॉउंसिल फॉर रिसर्च इन योग एण्ड नेचुरोपैथी वेलनेस सेंटर संचालित किया जा रहा है। यह सेंटर केन्द्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता से संचालित हो रहा है। सेंटर में जीर्ण एवं समग्र जीवन-शैली से संबंधित बीमारियों के गहन उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस सेंटर में प्राकृतिक उपचार, एक्युप्रेशर योग चिकित्सा एवं आहार चिकित्सा से संबंधित आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ पहुँचने वाले रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply