चना उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण, नॉन एफएक्यू चना अधिकारियों ने किया वापस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन 19 अप्रैल 2023। बुधवार को कृषि उपसंचालक श्री एमएल चौहान और प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से जिले के चना खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चना खरीदी केन्द्र बलवाड़ी, ओरेकल वेयरआउस चना खरीदी केन्द्र नागझिरी तथा चना खरीदी केन्द्र स्नेह एग्रीटेक कुकडोल में समर्थन मूल्य पर की जा रही चने की खरीदी और उपार्जन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं मेहरजा के भगवान पिता नारायण द्वारा नॉन एफएक्यू चना विक्रय के लिए लायी गई ट्राली को अधिकारियों ने वापस भेजी। जबकि कुकडोल चना उपार्जन केन्द्र पर कुल 18 वाहन चना विक्रय के लिए आए थे। अधिकारियों ने चना उपार्जन केन्द्र पर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ उपार्जन प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नाफेड भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री शिव कुमार यादव उपस्थित रहे।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!