नगर के युवा,समाजसेवियो और संगठन सदस्यो ने भव्य स्तर पर मनाया मंडल अध्यक्ष तोमर का जन्म दिन 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – आखिर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का जन्म दिवस युवाओं द्वारा इतने भव्य रूप से मनाने के पीछे क्या मकसद हो सकता है क्या नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर को किसी जाने माने राजनेता या किसी अन्य सूत्रों से आगामी विधानसभा चुनाव लडने के लिए हरी झंडी तो नही मिल गई ? कही श्री तोमर को पार्टी में कोई ऐसा बढ़ा पद तो नही मिलने वाला जिससे युवा वर्ग अतिउत्साहित हो रहे है । यदि ऐसा हुआ भी है तो बड़वाह नगरवासियों की मंशा अनुसार उन्हें एक अच्छा युवा,कर्मठ और आम नागरिक के कार्यों के प्रति अग्रसर रहने वाला जनप्रतिनिधि मिल सकता है ।उल्लेखनीय है की नगर के इतिहास में पहेली बार देखने को मिला की किसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और किसी जनप्रतिनिधि का जन्म दिन उनकी जन्म तारीख से पूर्व ही मनाने का सिलसिला शुरू हुआ हो।जबकि मंगलवार को नगर के जागरूक युवाओं ने जगह जगह श्री तोमर के जन्म दिन के अवसर पर केक कटवाकर जन्मदिन मनाया ।तो वही श्री तोमर ने भी अपने जन्म दिवस के अवसर पर सुबह ग्राम ओखला स्थित ओखलेश्वर धाम पर हनुमानजी के दर्शन पूजन के साथ अपने ईष्ट मित्रो और परिचितों से मिलने का सिलसिला ग्राम काटकुट से शुरू किया ।जिसके बाद उन्होंने नव्या स्कूल के गरीब और असहाय बच्चो के बीच जाकर अपना जन्मदिन मनाया । जबकि उनके जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शासकीय अस्पताल बड़वाह में भर्ती मरीजो एव उनके परिजनों को फल बिस्किट वितरण कर जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया ।

 

में जन्म दिन के होडिंग रहे चर्चा का विषय ——

 

वैसे तो नगर मंडल अध्यक्ष श्री तोमर हमेशा से व्यवहार कुशल रहे है । उनकी लोकप्रियता उस समय आम जनता के सामने आई ।जब नगर के इंदौर नाके से जनपद पंचायत तक अनेकों स्थानों पर युवा और कस्बा पंचायत के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जन्म दिन पर बधाई संदेश के होडिंग लगवाए गए । हालाकि इस तरह का नजारा श्री तोमर के तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के दौरान भी देखने को मिला था । उस समय भी श्री तोमर की युवा टीम ने नगर में अनेक जगह बधाई संदेश के होडिंग लगाए थे ।कई जगह केक काटकर पदाधिकारियों और युवाओं ने श्री तोमर को बधाई शुभकामनाए दी थी ।जिसके बाद आज फिर एक बार श्री तोमर के जन्म दिन पर सोशल मिडिया का प्लेटफार्म केवल चंद्रपाल सिंह तोमर की पोस्ट से भरा पड़ा है । श्री तोमर के जन्म दिन और उनके मंडल के सफल कार्यकाल पर जिला महामंत्री शाहिद कुरेशी,नगर अध्यक्ष अख्तर खान,रवि ऐरन, वसीम भाई गुड्डा,राहुल वर्मा, कपिल पटेल, महेंद्र अमई,चंदू जाट एव भाजपा नगर मंडल के सभी युवा वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने श्री तोमर को बधाई दी ।

एक क्विंटल मोतीचूर के लड्डू से किया तुलादान —–

 

मंगलवार सुबह से श्री तोमर का जन्म दिन सेवा कार्य व जन्म दिन मनाने का क्रम में चलाता रहा। भाजयुमो नगर महामंत्री कुणाल तिवारी ने श्री तोमर का जन्मदिन असहाय बच्चों के बीच नव्या स्कूल में मनाया। केक काटकर खुशियां बटोरी। बच्चों को स्नेह-भोज करवाया। इसी तरह भाजयुमो महामंत्री रितिक आदिवाल ने समीपस्थ नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर गरीबों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। शाम 5 बजे जय स्तंभ चौराहे पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा श्री तोमर का भव्य स्वागत किया गया। जहा करीब 1 क्विंटल मोतीचूर के लड्डू से तुलादान किया गया । रात 8 बजे भाजयुमो नगर अध्यक्ष यश चौरसिया व पप्पू बड़सरे मित्र मंडल के तत्वाधान में भव्य आतिशबाजी की गई । श्री तोमर पर जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई।नगर के जय स्तंभ चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर उनके जन्म दिन पर दिनभर होने वाली गतिविधियों की झलकियां दिखाई गई। इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सहित मोर्चों व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 इनके नेतृत्व में मनाया जन्मदिन —– 

 

श्री तोमर को सैकड़ो प्रशंसकों ने माला पहनाकर बधाइयां प्रेषित की। युवा नेता ललित जाट मित्र मंडल,करणी सेना,अभिभाषक संघ,नगर पालिका परिषद,राजपूत समाज,भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रवि कौशल मित्र मंडल,सद्दाम खान मित्र मंडल, कपिल पटेल मित्र मंडल सहित ग्राम रतनपुर,राजना, खमकी बारुल व काटकूट के ग्रामीजनों द्वारा जन्मदिन मनाया गया।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!