कोया पूनम दर्शन करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर मुकेश सोनी- विकास खंड भीमपुर के ग्राम कुंनखेड़ी में समस्त गोंडवाना भू _भाग के गण्ड जीवो का कोयापुनेम दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे रामचरण इरपाचे विगत दिनांक 3 अप्रैल से ग्राम पंचायत कुंनखेड़ी में पांच दिवसीय कोयापुने दर्शन आयोजन किया इस सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में वे अपनी पूरी टीम के साथ चौथे दिन पहुंचे जहां बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित थे। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज को आजादी के सत्तर वर्षो बाद भी अपनी पहचान बचाने और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है हमें हमारे समाज को नशा मुक्त कर समाज के बच्चो व युवाओं को शिक्षित कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना पड़ेगा इसके साथ साथ अपनी आदिवासी संस्कृति, बोली, भाषा, एवम् रीति रिवाजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है हमारी संस्कृति से ही हम आदिवासी समाज की पहचान है इस मौके पर जिला छिंदवाड़ा के ऊर्जावान युवा नेता देवरावेन भलावी जी ने भी सभा को संबोधित किया , जिसमे ए. वी.एस. ग्रुप भीमपुर के संचालक गंगा सागर उइके, शंभू दयाल गोंड,मात्र शक्ति परमिला परते प्रभात पट्टन, वी आर उयके, जयराम अहाके, कैलाश इवने पटेल, निलेश धुर्वे, पप्पू काकोडिया जनपद सदस्य भीमपुर, रामकरण धुर्वे, आदि अन्य अतिथि गण उपस्थित हुए

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!