Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल हरदा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष धनसिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर ने कार्यकर्ताओं को मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस बैठक प्रमुख रूप से उपस्थित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल विश्नोई, नगर मंत्री गौरव राठौर, अश्विन गौर, राजेश यादव, पंकज राठौर, जितेन्द्र कुशवाह, राजू यदुवंशी, धर्मेन्द्र भाटी, बंटी राठौर, विनोद गौर सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply