Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

झाड़पा-नीमगांव में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज             

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय जीवनम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 11 अपैल 2023 को ग्राम झाडपा नीमगांव विकासखण्ड हंडिया में आयोजित किया गया है। शिविर का आयोजन ग्राम झाड़पा नीमगांव में निधारित दिनांक को प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में ऐसे हितग्राहियो जो पूर्व से पंजीकृत है उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं फालोअप कर आवश्यक दवाईया उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ आईडी, आभाआईडी भी नि:शुल्क बनाए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं की हाईरिस्क की पहचान, गर्भवती एवं बच्चो का टीकाकरण, मलेरिया की जांच, एनसीडी की जांच, परिवार कल्याण सामग्री का वितरण, टीबी रोग,अंधत्व एवं कुष्ट रोग की पहचान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, पोषण अभियान एवं विकलांगता परीक्षण भी किए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं चेकअप एवं अन्य बीमारियो की जांच एवं उपचार किया जाएगा।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply