किसानश्रीराम चिलहाटेके ठेके वाले खेत में लगी आग गेहूं की फसल में आग लगने से हुई नुकसानी फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

 

 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

नगर से 2 किलोमीटर दूर आठनेर बैतूल रोड पर गुन खेड़ग्राम के कृषक श्रीराम चिल्लहाटे के ठेके वाले खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की सूचना जैसे ही गुनखेड ग्राम में पहुंची उन्होंने तत्काल खेत पहुंचकर ग्राम वासियों ने एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी एवं आंगपर फायर ब्रिगेड एवं ग्राम वासियों ने काबू पाया एवं बड़ी नुकसानी होने से बच गए बताया गया है कि दो-तीन एकड़ का गेहूं जलकर खाक हो गया है इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल आग पर काबू पाने के लिए सभी ग्राम वासियों ने पत्तों की डालिया तोड़कर पत्तों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास किया जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची और फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया और शेष गेहूं की फसल को बचाया किसान श्री राम चिल्लाहटे ने सभी ने जो उन्हें आग बुझाने में सहयोग किया उन्होंने सभी गुनखेड वासियों फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का आभार भी माना है

 

 

398 Views

Leave a Reply