Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

घर मे घुसकर चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस टीम ने पकड़ा

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव एवं अति.पुलिस अधिक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इस निर्देश पर सनावद शहर के पटेल गली क्षेत्र में घर मे घुसकर चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर कार्यवाही की गई है ।

उल्लेखनीय है की सनावद थाने क्षैत्र अंतर्गत 25 मार्च 2023 को फरियादिया गायत्री अनिरूद्ध पिता राजेन्द्र बंसल उम्र-31 निवासी पटेल गली सनावद ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।रिपोर्ट में फरियादी ने बताया की 24 मार्च को दोपहर करीब 4.30 बजे घर की महिलाएं मंदिर गई थी,और मै साईड पर गया था । उसी दौरान मौका देखकर एक लड़का हमारे घर मे घुसा व सोने के जेवर चुराकर फरार होने लगा तभी मेरी बहन खुशबू ने उसे पकड़ने का प्रयास किया ।लेकिन वह चकमा देकर मौके से भाग निकला ।फरियादी की रिपोर्ट पर सनावद थाने मे विभिन्न धाराओं के तहत अपराघ पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिसके बाद चोर की तलाश हेतु थाना प्रभारी एम आर रोमडे ने एक टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरो को खंगाला ।वही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया । अज्ञात बदमाश की तलाश के दौरान 25 मार्च को उनि रायसिंह गुण्डिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरी करने वाला चोर सनावद मे घुम रहा है । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया । जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को टीम ने पकड़ा । जिसका नाम पता पूछने पर उसने कपिल पिता नत्थु भिलाला उम्र 25 निवासी अंजनगाँव थाना भीकनगाँव हाल मुकाम डीग्री कालेज के पास चाँदनीपुरा सनावद का होना बताया ।जबकि चोरी का माल डीग्री कालेज वाले घर मे रखा होना बताया । जिस आधार पर उक्त संदेही को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेंडम तैयार कर मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी कपिल के घर से चोरी किया । 4 तोले सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमती 1लाख 40 हजार रूपए का मश्रुका बरामद किया गया।उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग खरगोन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद एम.आर. रोमड़े के नेतृत्व में उनि रायसिंह गुण्डिया,आरक्षक 860 .गणेश केथवास आरक्षक 745 अजयसिंह सोलंकी का विशेष योगदान रहा।

361 Views
What do you think?

Leave a Reply