
बंद पड़ी हुई है टंकी
इस नल जल योजना की खासियत यह है कि पीएचई विभाग द्वारा यहा जो टंकी बनाई गई थी वह पूर्ण रूप से लिकीज है जिस संबंध में अभी 15 दिन पहले समाचार विस्तार से प्रकाशित किया गया था परंतु किसी पर कोई असर नहीं होता है यह टंकी में ट्यूबवेल से कनेक्ट नहीं कर यह पानी की सप्लाई डायरेक्ट ट्यूबेल से सीधा आम जनों के घरों तक नल जल योजना से दिया जाता है क्योंकि टंकी पूर्ण रूप से लिकीजहोने के कारण यह परेशानी में ढा छिंदवाड़ वासियों को पहले से ही भुगतना पड़ रहा था और अब बिजली कटने से उनके घरों में नल नहीं आ रहा है
क्या कहते हैं अधिकारी
मुझे अभी पता चला है कि मैढाछिदवाडमे 10 दिनों से नलों से पानी नहीं आ रहा है मैं तुरंत सचिव को कह कर सर्वप्रथम बिजली जुड़वा कर नलों से पेयजल आपूर्ति करने को कहता हूं
केपी राजोरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आठनेर

