अवैध रूप से रेत परिवहन पर राजस्व ने की कार्यवाही, डंपर किया जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – शहर में बाहरी क्षेत्रो से आने वाले अवैध रूप से रेत के डंपर की धपकड़ शुरू हो चुकी है ।रेत ठेकेदार के कर्मचारी रेत खदान आवंटन होने के बाद सक्रिय हो चुके है । इस सक्रियता के चलते खरगोन जिले में बालू रेत की खदान स्वीकृत होने के बाद अब अवैध रेत परिवहन से जुड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । बड़वाह शहर में इस तरह की कार्यवाही बुधवार देर शाम बड़वाह थाने पर देखने को मिली ।उक्त कार्यवाही तहसीलदार रंजना पाटीदार के निर्देश पर हुई । जिसके बाद अवैध रूप से बालू रेत से भरा डम्पर जप्त कर बड़वाह थाने पर अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।जिसका पंचानामा पटवारी शेख मोहम्मद खान द्वारा बनाया गया । उन्होंने बताया की काटकूट फाटे के समीप एक डम्पर क्रमांक एम पी 09 एच एच 6871 में अवैध रूप से बालू रेत भरकर परिवहन किया जा रहा था ।जिसकी सूचना मिलने पर डम्पर जप्त कर थाने पर लाकर कार्यवाही हेतु खड़ा किया गया । बतादे रेत खदान स्वीकृत होने के बाद बाहरी क्षेत्रो से आने वाले डम्परो की धड़पकड़ की जा रही है ।इस तरह की कार्यवाही पूर्व में भी थाना प्रभारी जगदीश गोयल द्वारा की गई थी ।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!