यह बात गलत है..

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के स्टेट बैंक तिराहे का दृश्य है। जहां विगत दिनों अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिया की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।  जिसके चलते पुलिया के सरिये हवा में झूल रहे हैं। जिनसे किसी अप्रिय हादसे का डर बना रहता है। जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी स्थित स्टेट बैंक तिराहे पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। पूर्व में यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। जिसके चलते आवागमन दुभर हो गया था। वहीं अब पुलिया टूट जाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। इस बारे में लोगों ने कहा कि लोहे के सरिये हादसे को खुला न्यौता दे रहे हैं। जिन्हें वहां से हटाने की आवश्यकता है। स्थिति यह है कि टूटी हुई पुलिया को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

111 Views

Leave a Reply