भारी बारिश के बाद कलेक्टर ने किया रूख खेतों की ओर, डिटेल सर्वे रिपोर्ट मांगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

झिरन्या में बारिश हुई नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम की प्रस्तुत

खरगोन- गत दिवस दोपहर में जिले के अलग-अलग हिस्सों में कही भारी बारिश तो कही ओलावृष्टि हुई। इसके बाद सोमवार की सुबह कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रुख खेतों की ओर करते हुए बरुड क्षेत्र पहुँचे। यहां उन्होंने मक्का, गेंहू और चना की फसलों का अवलोकन कर ग्रामीणों से हुई नुकसानी की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने लतीपुरा के किसान जगदीश कुमरावत के खेत में कटे गेंहू की फसल की बाली हाथों में लेकर मसलकर दाने निकालकर देखें। यहाँ मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने नुकसान होने की जानकारी ली। किसान द्वारा बताया गया कि कई खेतों में गेहूं निकल चुका हैं। कुद किसानों के खेतों में कटे गेहूं है खड़े गेहूं को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। इसके बाद इन्हीं के खेत के पास सुखदेव के खेत में गेंहू की खड़ी फसल का आंकलन करते हुए बाली से गेंहू निकालकर दाने खाकर भी देखें। यहां के बाद उन्होंने बड़या गांव के अर्जुन जमरे के खेत मे मक्का की फसल का अवलोकन किया। साथ ही जगन के खेत मे कटे गेंहू जो भीग गए थे। उनका अवलोकन करते हुए दाने निकालकर देखें। ग्रामीण से चर्चा करते हुए मकानों और पशुओं के नुकसान के बारे में जाना। इस दौरान मौजूद एसडीएम ओएन सिंह को निर्देश दिए कि पटवारी, आरआई, पंचायत सचिव और आरएईओ के संयुक्त दल बनाये और डिटेल में सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है।

झिरन्या में नुकसानी का आंकलन पर रिपोर्ट प्रस्तुत की

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने फसल नुकसानी को लेकर सभी एसडीएम से पृथक से रिपोर्ट मांगी है। 17 मार्च को काटकूट में हुई भारी बारिश के मामले में बड़वाह एसडीएम से जानकारी ली। एसडीएम बीएस कलेश ने बताया कि 4 गांव प्रभावित हुए है। प्रभावित किसानों की जानकारी भेजी गई है। इधर झिरन्या क्षेत्र में गत दिवस हुई ओलावृष्टि के मामले में एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि गत दिवस से ही सर्वे कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। काकोडा में 16 मकानों के 10 प्रतिशत कवेलू क्षतिग्रस्त हुए है। यहां के लालसिंह बालू बारेला की गेंहू की फसल गीली होकर कुछ दाने गिरे हैं। यही के राजू रेहंगया का मकान की ढाल गिरने से क्षति हुई है। खारियामाल में पानी के साथ मामूली ओलावृष्टि हुई है लेकिन  यहां किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। ग्राम कुड़ी में मालसिंह भावसिंह के पशु शेड टूटने से दो दुधारू गायों की मृत्यु हुई है। काकोडा, खारियामाल तथा कुड़ी में ओले गिरने से क्षति हुई है। सर्वे का कार्य कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। एसडीएम श्री ढोके ने बताया कि मकान और पशुओं के प्रकरण बनाये गए है।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!