आईफॉनिक स्टोर में आईफोन और लैपटॉप चुराने वाला नाबालिक पुलिस गिरफ्त में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आईफोन खरीदने और लैपटॉप चलाने की थी लत..
नसरूल्लागंज। नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नगर पुलिस कटिबृद्ध है। चोरी की वारदातों में पकड़े जाने वाले आरोपी और कोई नहीं बल्कि नाबालिक सामने आ रहे हैं। चोरी का खुलासा करने में भी पुलिस के लिए सबसे बड़े मददगार सीसीटीवी कैमरे साबित हो रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों पुलिस के द्वारा अभियान चलाते हुए सभी व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे विशेषकर सडक़ की ओर लगवाने के लिए कहा था। इन कैमरों की मदद से नगर पुलिस ने एक और चोरी के मामले का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के पास से 4 महंगे मोबाइल, एक लैपटॉप और आईफोन मोबाइल का चार्जर सहित कुल 1 लाख 48 रुपए कीमती सामान जब्त किया।
इस संबंध में एसडीओपी आकाश अमलकर व थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की नगर के इंदौर रोड स्थित बड़े पुल के पास आईफोनिक स्टोर चलाने वाले शुभम शर्मा से बीते 17 मार्च को शोरूम में हुई चोरी की घटना को लेकर थाने में सूचना दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच की, जिसमे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को पता लगा की आरोपी बाल अपराधी है। इस मामले में आरक्षक आनंद गुर्जर ने विशेष भूमिका निभाते हुए नाबालिक को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। इस दौराना नाबालिक ने दुकान के अंदर से सैमसंग कंपनी का लैपटॉप, एक आईफोन 7 मोबाइल, आईफोन केवल प्लस चार्जर, एक वन प्लस मोबाइल, एक गुगल पिक्सल मोबाईल, एक सैमसंग कंपनी का एंड्राईड मोबाइल दुकान से चुरा लिया था।
मंहगे शोक को पूरा करने की थी चोरी
पुलिस ने बताया कि नाबालिक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपना मंहगा शोक पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। वह पिछले दो माह से आईफोनिक स्टोर की रैकी कर रहा था। कई बार वह दुकान बंद होने व खुलने के समय पर भी वहां देखा गया। इसके अतिरिक्त कई बार मोबाइल लेने के बहाने भी दुकान के अंदर जाकर रैकी की। बीते 17 मार्च को उसने घटना को अंजाम दिया और मौका लगते ही दुकान के बाहर लगे कैमरे को तोड़ा तथा हूड वाली टीशर्ट पहनकर गया, जिससे कि चेहरा पहचान में ना आये। उसने चार मोबाइल फोन, एक मोबाइल चार्जर, एक लैपटॉप को चुराया और उसे झोले के अंदर रख अपने घर आ गया।
मंहगा आता है आईफोन का केवल चार्जर, इसलिए दूसरी बार की वारदात
पुलिस ने बताया कि नाबालिक ने इस घटना को एक बार नहीं बल्कि दो बार अंजाम दिया, पहली बार में मोबाइल व लैपटॉप चुराये, उसके बाद आईफोन के केवल व चार्जर लेने के लिए दूसरी बार दुकान के अंदर गया। उसने पुलिस को बताया कि इसकी कीमत अधिक होती है ओर यह बड़े लोगों के पास ही मौजूद रहता है। इसलिए उसने दूसरी बार दुकान में घुसकर चोरी की। आईफोन अपने पास रखने के बाद वह अन्य मोबाइल बेचने की फिराक में था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया।


इनका रहा सराहनीय योगदान
इस घटना को पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह गवली, आरक्षक आनंद गुर्जर, दीपक जाटव, राजीव मारपो ने अपना योगदान दिया।

Views Today: 4

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!