हवा पानी से फसलों को नुकसान, राजस्व विभाग कर रहा सर्वे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नसरूल्लागंज। क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ होने के कारण फसलों में नुकसान देखने को मिल रहा है। हवा व पानी के कारण फसलें आड़ी हो चुकी है जिससे कटाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए राजस्व विभाग का अमला खेतों में पहुंचकर सर्वे कर रहा है। राजस्व अधिकारियों की माने तो क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है और शेष बची फसलों में विशेष नुकसान देखने को नही मिल रहा। रविवार को भी पटवारियों का एक दल क्षेत्र के गांव धोलपुर, जामुनिया सहित कई ग्रामों में पहुंचा। जहां फसलों का सर्वे किया गया। धोलपुर क्षेत्र के पटवारी श्रीनाथ मंडलोई के साथ ग्रामीण एवं राजस्व पटवारियों का एक दल मौजूद था। उन्होंने बताया कि हवा व पानी के कारण फसलें गीली हुई है लेकिन नुकसान की अधिकता देखने को नही मिल रही। हालांकि 70 प्रतिशत से अधिक की फसल कटाई हो चुकी है। ऐसे में नुकसान की संभावना दिखाई नही दे रही है। फिर भी राजस्व अमले के द्वारा लगातार खेतों में पहुंचकर सर्वे किया जा रहा है। क्षेत्र में मौसम के मिजाज को देखते हुए एसडीएम डी.एस.तोमर के द्वारा राजस्व अधिकारियों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात कर दी थी। जो लगातार फसल की स्थिति पर निगाह रखी हुई थी।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!