Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

मिलन समारोह में महिलाओं ने खेली होली, प्रतियोगिताओं में लिया भाग

1 min read
Text Size:

– सफाई सहमित्र, शिक्षिका एवं गृह सहयोगिनी का किया सम्मान
देवास। रामनगर स्थित शिव मंदिर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की धर्मपत्नी प्रीति सोलंकी द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्तियों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। मंदिर प्रांगण में आने वाले सभी आगंतुकों का भगवा रुपट्टा और फूलों से स्वागत किया गया। प्रीति महेंद्र सोलंकी ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका हेमलता जी को श्रीफल और वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर से पधारी डॉ. आयुषी देशमुख ने वार्ड की सफाई सह मित्रों को श्रीफल और वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद रितु सवनेर ने गृहकार्य सहयोगिनी 65 वर्षीय लक्ष्मी जयसवाल का स्वागत किया। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रस्साकशी, चेयर रेस प्रतियोगिता के आयोजन भी हुऐ, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास की दो सौ से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। तत्पश्चात महिलाओं ने झांझ-मंजीरे पर सुमधुर भजनो की प्रस्तुति देते हुए गुलाल व फूलों से होली खेली। इस अवसर पर मेघा शर्मा, सपना रघुवंशी, महाजन दीदी, राजरानी दीदी, शिक्षिका ठाकुर दीदी, ललिता चौहान के साथ बड़ी संख्या में माता-बहनें व बच्चें उपस्थित रहे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply