Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

सभी पात्रों बहनों को मिलेगा लाडली बहना का उपहार कोई भी बहना पात्र होने पर वंचित नहीं रह पाएगी

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

 *कोई पात्र बहना नही रहेगी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से वंचित- गायत्री कैलाश आजाद* 

 

 

आठनेर।मुख्यमंत्री लाडली बहना FC योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म 25 मार्च से भरे जाएंगे।इसके पूर्व सभी बहनों के कागजात पूर्ण हो इसको लेकर वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद द्वारा वार्ड के प्रत्येक घर जाकर सभी पात्र महिलाओं के कागजात पूर्ण करवाये जा रहे है।जिसमे अधिकतर सम्रग आई डी की ई के वाय सी नही है।इस समस्या को देखते हुए पार्षद महोदया द्वारा सी एम ओ से चर्चा कर वार्ड में नगर परिषद द्वारा शिविर लगाकर समग्र की ई के वाय सी की जा रही है,ताकि आवेदन भरते वक्त कोई समस्या ना हो।पार्षद महोदया के द्वारा सक्रियता से व शिविर लगवाकर सामने मौजूद रहकर कागजात पूर्ण करवाये जा रहे है।जिससे वार्ड की महिलाओं ने पार्षद का आभार व्यक्त किया है व सभी वार्ड वासियों के द्वारा इस कार्य हेतु भूरी भूरी प्रशंशा की जा रही है व महिलाएं काफी खुश व उत्साहित है।महिलाओं के उत्साह को देखते हुये वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद ने महिलाओं को विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के लिये इतनी अच्छी योजना बनाई है इस योजना से कोई भी पात्र बहना योजना के लाभ से वंचित नही रहेगी।पार्षद द्वारा सभी बहनों के भाई मध्यप्रदेश के लाडले यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का बहुत बहुत आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर को सफल बनाने में नगरपरिषद के कर्मचारी राजू साहू देवानंद खांडवे अनिल साहू स्वपनिल सिरपुरे रमेश रावन्दे का विशेष सहयोग रहा

119 Views
What do you think?

Leave a Reply