Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

ग्राम ओखला में ओले गिरने के साथ हुई तेज वर्षा,किसानों की फसल हुई नष्ट 

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – बिन मौसम बरसात का नजारा समीपस्थ ग्राम काटकुट के पास ओखला गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से देखने को मिला । जहा बारिश की तर्ज पर ओले के साथ भारी वर्षा हुई ।जिससे सुकड़ी नदी और कनाडा नदी में पानी का प्रवाह वर्षा ऋतु के अनुसार देखने को मिला ।इस भारी वर्षा से किसानों के खेतो में रखी फसल को काफी नुकसान हुआ।वही खेतो में खड़ी फसले भी बर्बाद होने की कगार पर आ गई ।ग्रामीणों ने इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सर्वे की मांग की है ।हालाकि इस बेमौसम बारिश से किसान अपनी फसल और अपने परिवार के लालन पालन को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे है ।ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व में ही किसानों ने कृषि मंडी उनकी उपज के दाम कम मिलने पर चक्का जाम किया था ।जिसके बाद शुक्रवार को हुई भारी बारिश से काटकुट क्षेत्र में किसानों की फसल तबाह हो गई ।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply