Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

नर्मदा नदी का घटा जल स्तर,पानी सप्लाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह -विगत कुछ दिनो से मां नर्मदा का जल स्तर डैम से पानी नहीं छोड़ने के दौरान काफी हद तक कम हो चुका है ।जिसके कारण बड़वाह और सनावद क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत देखी जा रही है ।जबकि इसका असर नर्मदा किनारे सिंचित भूमि पर भी पड़ रहा है । जहा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नही मिल रहा ।वही प्रतिदिन नर्मदा स्नान करने वाले नर्मदा भक्तो को भी स्नान करने में पत्थरों का सामना करना पड़ रहा है ।जिसके कारण क्षेत्रवासियों मे आक्रोश दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है की गत तीन दिनों से ओंकारेश्वर बांध से पानी नहीं छोड़ने के कारण नर्मदा की तलहटी और चट्टानें देखकर क्षेत्रवासियों ने एनएचडीसी विभाग के माध्यम से ओंकारेश्वर डैम में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है। इसके मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने एनएचडीसी के महाप्रबंधक, खंडवा एवं खरगोन जिलाधीशों को पत्र लिखकर तत्काल नर्मदा नदी में पानी छोड़ने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा कि नर्मदा में जलस्तर चिंताजनक स्तर तक गिर गया है और नर्मदा में वास करने वाले जलचरों का जीवन संकट में आ रहा है। इसके अलावा नर्मदा में जलस्तर घटने से नर्मदा तटवर्ती ग्रामों व नगरों में जल वितरण प्रभावित हो रहा है । और नागरिक पेयजल की कमी की शिकायत कर रहे हैं। नर्मदा तटीय नगर सनावद और बड़वाह पेयजल आपूर्ति हेतु नर्मदा पर ही निर्भर हैं। इसलिए नर्मदा में तत्काल पानी छोड़ा जाए। ताकि आम नागरिकों को पानी की किल्लत से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply